PhonePe Account कैसे बनाये | PhonePe Account Kaise Banaye 2026 Easy Process
आज के इस आर्टिकल में आप सीखेंगे PhonePe Account कैसे बनाये और एक नया PhonePe पर अकाउंट कैसे चालू करें? यदि हाँ, तब आज के इस आर्टिकल में आपको स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी कि PhonePe Account Kaise Banaye। इसलिए इस आर्टिकल को ज़रूर से पूरा पढ़ें।
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की PhonePe एक Mobile Payment Platform होता है जिसके ज़रिए आप अपने पैसे को बड़ी ही आसानी से UPI के ज़रिए ट्रांसफर कर सकते हैं, अपने फ़ोन नंबर को Recharge कर सकते हैं, Utility Bills पे कर सकते हैं इत्यादि।
PhonePe काम करता है Unified Payment Interface (UPI) system पर, इसलिए आपको केवल अपने बैंक डिटेल भरकर, बस एक UPI ID बनाना होता है।
आपको अपने PhonePe वॉलेट को भी रीचार्ज करने की ज़रूरत नहीं होती है, क्यूँकि पैसे डायरेक्टली आपके Linked बैंक अकाउंट से कट जाते हैं वो भी बहुत ही Safe और Secure तरीक़े से।
PhonePe Account कैसे बनाये 2026
चलिए अब उन सभी स्टेप्स के बारे में जानते हैं जिन्हें फ़ॉलो कर आप बड़ी ही आसानी से अपना PhonePe Account बना सकते हैं। नीचे के Steps को follow करने पर आप जान जाएँगे की PhonePe Account Kaise Banaye.
PhonePe अकाउंट बनाने के लिए क्या जरूरी है?
- आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
- आपके मोबाइल नंबर पर SMS भेजने और प्राप्त करने के लिए एक Unlimited Recharge Pack या न्यूनतम बैलेंस होना चाहिए।
- आपका खाता जिस भी बैंक में है, उस बैंक का एक एक्टिव एटीएम/डेबिट कार्ड (Debit Card) आपके पास होना चाहिए।
- बैंक से लिंक वाला सिम कार्ड आपके उसी मोबाइल में होना चाहिए जिससे आप PhonePe चला रहे हैं।
ऊपर की सब चीजें आपके पास होंगी तो आपका PhonePe बड़े ही आसानी से चालू हो जाएगा। अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना है:
PhonePe Postpaid kya hai | Click here to Download PhonePe
अब आप सीधे Play Store (या App Store) में रीडायरेक्ट हो जाएँगे, वहाँ से आपको PhonePe ऐप इंस्टॉल करना है।
PhonePe Install होने के बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालना है। आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, वह ओटीपी ऐप अपने आप दर्ज (Auto-verify) कर लेगा।
- ऐप द्वारा मांगी जाने वाली सभी जरूरी अनुमतियों (Permissions) को Allow कर देना है।
- अब आपका PhonePe पर रजिस्ट्रेशन (Register) हो गया है।
- अब आपको अपना बैंक अकाउंट ऐड (Phonepe Add Bank Account) करना है।
- बैंक वेरिफिकेशन के लिए आपके नंबर पर एक्टिव रिचार्ज पैक होना ज़रूरी है, जिससे आपका Device Verify हो सके।
बैंक सिलेक्ट करने के बाद आपको अपने डेबिट कार्ड (Atm Card) के लास्ट 6 डिजिट नंबर (Last 6 Digits) और एक्सपायरी डेट (Valid Up to) एंटर करनी है।
अब आपके नंबर पर एक बैंक की तरफ से OTP आएगा, वह ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपना 4 या 6 अंकों का UPI PIN सेट करना है।
UPI PIN सेट करने के बाद आपको अपने किसी भी दोस्त के नंबर या क्यूआर कोड पर ₹1 से ₹10 तक का पहला ट्रांजैक्शन (पैसा भेजना) करना है, तभी आपका PhonePe अकाउंट पूरी तरह से एक्टिवेट और सही से चालू माना जाएगा।
फ़ोनपे इस्तेमाल करने के फायदे (Advantages of PhonePe)
अब चलिए जानते हैं की आख़िर PhonePe इस्तेमाल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं:
- पूर्णतः सुरक्षित: यह डिजिटल लेन-देन के लिए बिल्कुल Safe और Secure है।
- यूजर-फ्रेंडली: इसका इंटरफेस बहुत ही आसान (User-friendly) है जिसे कोई भी चला सकता है।
- बहुभाषी सपोर्ट: यह बहुत सारी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है जैसे की Hindi, Kannada, Tamil, Malayalam, Assamese, Gujarati, इत्यादि।
- 24/7 सर्विस: आप इस ऐप का इस्तेमाल दिन या रात के किसी भी समय (24×7) कर सकते हैं।
- इंस्टेंट ट्रांसफर: इसमें पलक झपकते ही पैसों का ट्रांसफर सीधे बैंक खाते में हो जाता है।
- Discounts और Cashbacks: इसमें ट्रांजैक्शन करने पर समय-समय पर बेहतरीन रिवॉर्ड, डिस्काउंट और कैशबैक मिलते हैं।
- नो आईएफएससी कोड नीडेड: आपको किसी को पैसे भेजने के लिए बैंक अकाउंट डिटेल या IFSC Code याद रखने की ज़रूरत नहीं है, सिर्फ मोबाइल नंबर या UPI ID से काम हो जाता है।
PhonePe Customer Care Number
यदि आप PhonePe Customer Care Number के बारे में जानना चाहते हैं तब यहाँ पर उसकी सही जानकारी दी गयी है।
- यदि आपको PhonePe पर किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए, तब आप कॉल कर सकते हैं: 080–68727374 या 022–68727374 पर।
- यदि आप किसी शिकायत को ऊपर तक एस्केलेट (Escalate) करना चाहते हैं, तब आप उनके आधिकारिक हेल्प पोर्टल “support.phonepe.com” पर जा सकते हैं।
वीडियो ट्यूटोरियल देखकर PhonePe अकाउंट बनाना सीखें
यदि आप वीडियो देखकर स्टेप-बाय-स्टेप सीखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए वीडियो ट्यूटोरियल को देख सकते हैं:
आज आपने क्या सीखा? (Conclusion)
मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख “फोनपे अकाउंट कैसे बनाये” ज़रूर पसंद आया होगा। इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से PhonePe Account Open करने की ज़रूरी जानकारी समझ गए होंगे। मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर्स को PhonePe की पूरी जानकारी एक ही जगह प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दूसरे साइट्स या इंटरनेट पर दोबारा खोजने की जरुरत ही न पड़े।
इससे आपके समय की बचत भी होगी और एक ही जगह सभी इंफॉर्मेशन भी मिल जाएगी। यदि आपके मन में इस आर्टिकल को लेकर कोई भी डाउट्स (Doubts) हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होना चाहिए, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो कृपया इसे सोशल नेटवर्क्स जैसे कि Facebook, WhatsApp और Twitter पर अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
आप हमारा दूसरा आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं:

Pingback: Ippb डेबिट कार्ड अनब्लॉक कैसे करे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
Pingback: UPI New जबरदस्त Update 2025 – अब सिर्फ 15 सेकंड में होगा ट्रांजैक्शन
Pingback: Wrong upi pin problem phonepe solve easy process 2026